}); UP NEWS: लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव में प्रचंड जीत पर पार्षद कैंप कार्यालय में मनाया गया उत्सव

Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
04 December 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव में प्रचंड जीत पर पार्षद कैंप कार्यालय में मनाया गया उत्सव

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय 

सरोजनी नगर Sarojani Nagar, Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में दिन रविवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की पार्षद कैंप कार्यालय पर उत्सव मनाया गया। जिसमें पार्षद गीता देवी ने सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करा कर सबको बधाई दिया। भारतीय जनता पार्टी का कमल 2024 में खिलकर मोदी को तीसरीबार प्रधानमंत्री बना कर भारत को विश्व गुरु बनाने का जो सपना सभी कार्यकर्ताओं ने देखा है। वह 2024 में पूरा होगा यही संकल्प लेते हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अर्पित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश संजय गुप्ता राजा भईया ने भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी और 2024 में 400 सीट का लक्ष्य पूरा हो यह संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने लिया। इस कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ,मंडल मंत्री सद्गुरु प्रसाद, मंडल मंत्री अर्जुनगंज किशोर कुमार विश्वकर्मा, बूथअध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव, उत्तम तिवारी पंडित, बूथ अध्यक्ष राम सुमेर वर्मा , वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण श्रीवास्तव, रमन, विकास कुमार, दुर्गेश सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva