Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
04 December 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता ने जताया विश्वास: स्वाती सिंह पुर्व मंत्री

संवाददाता लखनऊ-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow, UP: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। तमाम एक्जिटपोल और चुनाव पूर्व अनुमानों को जनता ने दर किनार कर दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के विश्वास को जताता है। ये बातें भाजपा नेता और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी चुनाव की दृष्टि से जनसेवा नहीं करती है। यह सतत् हर वक्त जनता की सेवा में लगी रहती है। आज जनता भाजपा के सेवा भाव और राष्ट्र सेवा की भावना को समझ चुकी है। 

पुर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही देश की तरक्की के लिए काम कर सकती है। इस कारण जनता ने भाजपा का साथ दिया है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva