Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
16 December 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: लखनऊ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष बने गिरजा शंकर

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow, UP: उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, कलेक्ट्रेट, माल विभाग, जिला शाखा लखनऊ का द्विवार्षिक चुनाव पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दिन शुक्रवार को चुनाव अधिकारी धीरेन्द्र बहादुर सिंह (प्रान्तीय कार्यकारी) महामंत्री उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ एवं सहायक चुनाव अधिकारी शैलेश कुमार त्यागी पूर्व अध्यक्ष उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (महिला कल्याण विभाग) एवं ऊदल प्रसाद यादव पूर्व महासचिव (प्रान्तीय) उ.प्र. राज्य कर्मचारी संघ (कलेक्ट्रेट माल विभाग) की देख- रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। 

चुनाव में अध्यक्ष पद पर गिरजा शंकर को कुल 45 वोट प्राप्त हुए। रवि कुमार कन्नौजिया को कुल 07 वोट प्राप्त हुए, जिलामंत्री पद पर प्रेम प्रकाश को कुल 25 वोट प्राप्त हुए। मजहर खान को कुल 31 वोट प्राप्त हुए। गिरजा शंकर को अध्यक्ष पद के लिये विजयी घोषित किया गया एवं मजहर खान को जिलामंत्री पद के लिए विजयी घोषित किया गया। निर्विरोध पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित) संजू शर्मा, संगठन मंत्री धर्मराज, मीडिया प्रभारी कृष्ण तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश चन्द्र, सांस्कृतिक / क्रीड़ा मंत्री आशा व आडिटर गणेश कुमार कश्यप। 

शपथ ग्रहण के उपरान्त नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सरंक्षक पद पर ऊदल प्रसाद यादव, कार्यवाहक, अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार राना तथा उपाध्यक्ष के पद पर अनिकेत श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया। नरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष उ.प्र. मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ कलेक्ट्रेट, लखनऊ द्वारा विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करायी गयी।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva