Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
13 January 2024   bharatiya digital news Admin Desk



UP NEWS: दरोगा खेड़ा उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन, पदाधिकारियों का किया सम्मान

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

सरोजनी नगर Sarojani Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थित कानपुर हाइवे पर स्थित दरोगा खेड़ा चौराहा पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दरोगा खेड़ा उद्योग व्यापार मंडल का गठन बनवारी लाल कंछल के दिशा निर्देशन व प्रदेश प्रभारी माननीय सुनील कुमार गुप्ता जी की अध्यक्षता में प्रदेश के संगठन मंत्री व जिला महामंत्री विनोद सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष पंकज राय, शिवमोहन तिवारी, अमित सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विधानसभा प्रभारी श्यामेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में दरोगा खेड़ा उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक राकेश कुमार सिंह संरक्षक, लवकुश रावत चेयरमैन, अध्यक्ष राजाराम लोधी, महामंत्री डॉ. अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष नंदराम, उपाध्यक्ष महेश भैया, रानू मिश्रा, दीपक रावत, मंत्री अभिषेक सिंह, मोनू सिंह, रवि यादव और रवि सिंह संगठन मंत्री ,पंकज शर्मा, योगेश सिंह, मुलायम यादव, विपिन विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष उपाध्याय, विधिक सलाहकार मनोज तिवारी बनाए गए। इस मनोनयन के अवसर पर अशोक कुमार द्विवेदी, बिजनौर अध्यक्ष संजय सचान, सिपेट चौराहा अध्यक्ष, रामकुमार भारती, शांति नगर महामंत्री वीरेंद्र सिंह, गौरी बाजार महामंत्री नीरज यादव सहित सैकड़ो बाजार के व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता सहित प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल माला से स्वागत करते हुए मनोनयन पत्र सोपा गया।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सिंह को जिला महामंत्री के रूप में भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया ,जिससे पूरे सरोजनी नगर क्षेत्र में बहुत ही उत्साह और संघर्ष के साथ अन्य व्यापार मंडलों का भी गठन मजबूती से हो सके। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता, विनोद सिंह, पंकज राय, अरविंद शर्मा और श्यामेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारी को बधाई और निडर और निश्चित होकर अपने व्यापार को सही ढंग से करने और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती प्रदान करने की घोषणा की गई। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों को नाजायज ढंग से परेशान नहीं करेगा, साथ ही विश्वास सभी पदाधिकारी व व्यापारियों को दिलाई गई।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva