Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
15 January 2024   bharatiya digital news Admin Desk



Lucknow: डॉ.बी.आर.अम्बेडकर आई.टी.आई. संस्थान में डॉ. प्रवीण तोगड़िया का किया गया भव्य स्वागत

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित दिन रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर संजय सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता व अशोक सेंगर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संघठन के कार्यकर्ता ने फूलों का माला पहनाकर डॉ. प्रवीण तोगड़िया अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। डॉ. प्रवीण तोगड़िया भारत के डॉक्टर, कैंसर सर्जन और हिन्दू राष्ट्रवाद के प्रबल उद्घोषक हैं। वे विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अब वे अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष हैं। डॉ. प्रवीण तोगड़िया लखनऊ एयरपोर्ट से डा.बी.आर. अम्बेडकर आई.टी.आई प्रशिक्षण ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे जहां प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आई.टी.आई के शिक्षकों ने उनको फूलों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

प्रेस वार्ता में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि हम अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा भव्य कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है, कई वर्षो के संघर्षों के बाद आदरणीय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी ,कल्याण सिंह जी , अशोक सिंघल जी, मुरली मनोहर जोशी जी व अन्य हिंदू संगठनों और आर.एस.एस के अथक प्रयासों से श्री राम मंदिर निर्माण होना संभव हो पाया है। अयोध्या में आने वाला बाइस जनवरी को हम सब मिलकर पूरा देश श्री रामचन्द्र प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे । श्री रामचन्द्र जी का भव्य स्वागत सबसे बड़ी दिवाली के रुप में मना कर स्वागत करेंगे , यह पल हमारे देश के लिए यह बहुत गर्व की बात है। अयोध्या में श्री रामचंद्र जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर विश्व के सभी देशों की निगाहें भारत देश पर होगी।

तोगड़िया स्वागत कार्यक्रम में संघठन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेंगर, अनिल सिंह, पंडित रमाकांत त्रिपाठी ,धीरेंद्र कुमार द्विवेदी महासचिव, रविंद्र सिंह चौहान, पंडित गणेश शंकर त्रिपाठी , वेद प्रकाश सचान, सन्तोष उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी ,शकील अहमद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva