Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
18 March 2024   bharatiya digital news Admin Desk



रायपुर: कभी भी हो सकती है कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों की घोषणा...

रायपुर Raipur, Chhattisgarh, India: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तसीगढ़ की 11 में से 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी बची 5 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। इसकी जानकारी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी।

मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में शामिल होने के बाद पीसीसी चीफ रायपुर लौटे। उन्होंने कहा कि, बची हुई 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान कभी भी हो सकता है। प्रत्याशियों की घोषणा आज या कल कभी भी हो सकती है। हमने 5 सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करने आग्रह किया है और सभी सीटों पर मजबूती के साथ कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। हमारे प्रत्याशी भी जल्द मैदान में उतर जाएंगे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva