Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
31 March 2024   bharatiya digital news Admin Desk



ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र के विकास को मिलेगी और रफ़्तार, समस्याओं का होगा समाधान: डॉ राजेश्वर सिंह

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय 

लखनऊ Lucknow,UP,INDIA: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक सदस्य के लिए अपनी सुलभता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जन-जन तक पहुंचने के लिए एक नए अभियान 'ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान' की शुरुवात की है, उद्देश्य है लोगों की सनास्याओं से अवगत होने के साथ भाजपा की नीतियों और विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराने का।भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू किये गए ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शुक्रवार को डॉ राजेश्वर सिंह की 10 टीमों ने विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों में घर- घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया साथ ही ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं को सूना और उसके समाधान के लिए उन्हें आश्वस्त किया।

सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों ऐन, भदोई, चंद्रावल, कल्ली पूरब, लतीफनगर, मेमोरा, परवर पश्चिम, सहिजनपुर, बरकताबाद और इब्राहिमगंज के ग्रामीणों समेत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी संवाद किया गया। ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी के मंडल अध्यक्षों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ताराशक्ति केन्द्र से बने ईको फ्रेंडली बैग्स एवं श्रीमद्भगवद्गीता दे कर सम्मानित किया गया। 

सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए सुलभता और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है, भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए संकल्पित और समर्पित है, संवाद के जरिए ही लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलती है। इसीलिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। ताकि हम घर घर जाकर लोगों से मिल कर उनसे बात कर सके। 

इस दौरान टीम राजेश्वर के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेंद्र सिंह 'मुन्ना', मंडल अध्यक्ष शिवबक्श सिंह, सुभाष पासी, पंकज त्रिपाठी, सुरेश सिंह, मुरलीधर दीक्षित, बिंदादीन सिंह, मनीष द्विवेदी, प्रियंका सिंह, विनय दीक्षित समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva