Home >> National

Bharatiya digital news
17 April 2024   bharatiya digital news Admin Desk



श्री राम का नि:स्वार्थ प्रेम, वीरता और उदारता के उच्चतम आदर्श मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रामनवमी सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि श्री राम का नि:स्वार्थ प्रेम, वीरता और उदारता के उच्चतम आदर्श मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि श्री राम का दिव्य आशीर्वाद लोगों के जीवन को आनंद, शांति और समृद्धि से भर देता है। उन्होंने कहा कि श्री राम के सिद्धांतों ने सदियों से कई लोगों का मार्गदर्शन किया है। श्री धनखड़ ने लोगों से श्रीराम के दिखाए गए मार्ग पर फिर से समर्पित होने और उनके आदर्शों का पालन करके एक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए दृढ़ता से काम करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पांच शताब्दियों के इंतजार के बाद इस रामनवमी को अयोध्या में मनाना सौभाग्य की बात है। श्री मोदी ने आशा व्यक्त की, कि श्री राम का जीवन और आदर्श विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु का आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva