Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
21 April 2024   bharatiya digital news Admin Desk



जनता जनार्दन और भाजपा कार्यकर्ताओं का अतुलनीय योगदान: रामकिशोर कावरे

बालाघाट: लोकसभा चुनाव में उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर मतदान करने वाले बालाघाट -सिवनी लोकसभा के सभी  जागरुक मतदाताओं का आत्मीय आभार भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने जताया। इस राष्ट्र निर्माण की पहल की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी ही कम होगी। अभूतपूर्व मतदान से देश में जिले का गर्व और गौरव बढ़ा है। 

उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महापर्व में अथक परिश्रम कर सहभागी बने आमजन मानस, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, मीडिया साथी, मतदान अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, स्वयं सेवी संस्था, एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ, समूचे मोदी परिवार ने अतुलनीय योगदान दिया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष कावरे ने कहा, मुझे विश्वास है कि आप सभी के समर्पण भाव और अथक परिश्रम के बल पर बालाघाट सिवनी लोकसभा में भाजपा का कमल जरूर खिलेगा। फिर एक बार देश में मोदी सरकार बनेगी। 

वहीं श्री कावरे ने कहा, बीते एक माह में चुनाव-प्रचार प्रसार के दौरान भाजपा संगठन, लोकसभा प्रत्याशी भारती पारधी को दिए प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष सहयोग और मार्गदर्शन अविस्मरणीय रहेगा।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva