}); गायत्री परिवार गृहे-गृहे यज्ञ अभियान : बुद्ध पूर्णिमा पर 24 लाख घरों में होगा हवन

Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
21 May 2024   bharatiya digital news Admin Desk



गायत्री परिवार गृहे-गृहे यज्ञ अभियान : बुद्ध पूर्णिमा पर 24 लाख घरों में होगा हवन

रायपुर RAIPUR,CG: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आहृवान पर 24 लाख घरों में 23 मई से ’’गृहे-गृहे यज्ञ’’ अभियान का आयोजन किया गया है। इसके लिए गायत्री परिजनों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में हवन किट/सामग्री के वितरण का कार्य प्रांरभ कर दिया गया है।

गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा एवं जिला समन्वयक लच्छूराम निषाद ने बताया कि गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या के मार्गदर्शन में भारत के साथ साथ अमेरिका, कनाडा, साउथ एशिया सहित अनेक देशों में विश्व भर के करोड़ों साधक आयुर्वेदिक औषधियुक्त हवन सामाग्री के साथ गायत्री, महामृत्यंजय एवं सूर्य (आदित्य) मंत्रों के उच्चारण कर यज्ञ में आहूती अर्पित करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं अनेकानेक वैज्ञानिक भी यज्ञ की महिमा को जानकर प्रेरित और संकल्पित हो रहे है। गायत्री परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से यह आध्यात्मिक प्रयोग सामूहिक स्तर पर वैष्विक रुप दिया जा रहा है। इसमें सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का संकल्प के साथ वैश्विक शांति, पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, वातावरण का परिशोधन, समर्थ राष्ट्र निर्माण, वैचारिक उत्कृष्टता, समाज में छाई हुई विकृतियों को नष्ट तथा सत्प्रवृतत्तियों के संवर्धन के लिये वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां समर्पित की जाती है।

यज्ञ के बाद तरु प्रसाद के रूप में परिजन अपने अपने घरों में पर्यावरण संरक्षण के लिये कम से कम एक-एक पौधारोपण भी करेंगे।  ’’गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ-उपासना’’ का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण है। वेद-पुराण और आयुर्वेदिक ग्रंथों में स्वास्थ्य रक्षा के लिये अनेक मंत्रों व उपयों का उल्लेख है। वैदिक काल के ये मंत्र यज्ञ और ये उपाय आज भी अचूक है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। पूरे  विश्व में एक दिन एक साथ यज्ञ करने पर प्रयुक्त हवन सामाग्री से जो धूम्र उत्पन्न होगा वह पूरे ब्रम्हाण्ड में समाहित होकर संपूर्ण वातावरण को शुद्ध करेगा। रायपुर जिले में 11 हजार घरों में गायत्री महायज्ञ करवाया जाएगा।

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि गायत्री परिवार के सभी शक्ति पीठ, प्रज्ञा पीठ, चेतना केन्द्र, प्रज्ञा मंडल, युवा मंडल, महिला मंडल, नव चेतना विस्तार केंद्र , से जुड़े सक्रिय परिजनों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आचार्य गण संक्षिप्त हवन सामग्री के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे। विशेषकर नए परिवारों में घर-घर यज्ञ कराने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा कई मंदिरों में भी सामूहिक रूप से यज्ञ होगा। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी ’’गृहे-गृहे यज्ञ’’ अभियान से जोड़ा जा रहा है। रायपुर के समता कॉलोनी दावड़ा कालोनी, प्रज्ञा पीठ/प्रज्ञा मण्डल कुशालपुर, संतोषीनगर, टाटीबंध, कोटा, तेलीबांधा,खमतराई, खम्हारडीह, बोरियाखुर्द में यज्ञ सामग्री के किट बनाकर आसपास के घरों में वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को यज्ञ करने का पत्रक देकर यज्ञ से ऑनलाइन जुड़ने का तरीका भी समझाया गया है। परिजनों की सुविधा की दृष्टि से गायत्री शक्तिपीठ समता कालोनी रायपुर में यज्ञीय क्रिया व विधान हेतु पृथक से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी रखा गया है। यज्ञ हेतु सामग्री प्राप्त करने के लिये श्रद्धालुजन स्थानीय शक्ति पीठ/प्रज्ञा पीठों में भी संपर्क कर सकते है। घरों के अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, मंदिरों और कॉलोनियां में भी यह यज्ञ कराया जाएगा। लोग खुद भी इस यज्ञ को कर सकते हैं। इसके प्रशिक्षण के लिए यूट्यूब, इंटरनेट, सोशल मीडिया में इसका वीडियो अपलोड किए गए हैं। अलग से मोबाइल पंडित एप भी बनाया गया है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva