Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
30 May 2024   bharatiya digital news Admin Desk



विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर श्रमिकों व आम जनता को कानून संबंधित दी गई जानकारी

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री के मार्गदर्शन पर निर्माणाधीन नवीन न्यायालय भवन बेमेतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन 29 मई 2024 को किया गया। 

जिला न्यायालय बेमेतरा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार द्वारा श्रमिकों व आम जनता के स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं की जानकारी लेते हुए, उन्हें कानूनी एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी गई। और उन्हें उनके अधिकारों की जानकरी देते हुए बताया गया कि देश की उन्नति समृद्धि खुशहाली में श्रमिको का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान है। साथ ही आगामी नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई 2024 को होने वाली उनकी जानकारी दिया गया।  

उक्त शिविर पर श्रमिकों व आम जनता को कानून के प्रति जागरूक रहने हेतु  नालसा ट्रोल फ्री नं. 15100, बाल श्रम, बाल विवाह, साइबर क्राइम टोल फ्री नं. 1930, नशा मुक्ति जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित, नवीन मोटरयान, दुर्घटना हेतु ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, प्रथम सूचना रिपोर्ट से संबंधित कानूनी जानकारी के बारे में बताया गया। 



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva