Home >> State >> Madhya Pradesh

14 July 2024   Admin Desk



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभाग में हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की सराहना की

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी अभियान "जल गंगा संवर्धन" अभियान के तहत इंदौर संभाग में हुए कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में इंदौर संभाग में हुए नवाचार अदभुत है। इन कार्यों से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन में मदद मिलेगी।

डॉ. यादव ने आज यहां इंदौर एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुये कार्यों और उपलब्धियों पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर तैयार की गई।  



Advertisement

Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva