Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
20 July 2024   bharatiya digital news Admin Desk



प्रदेश के सभी अंचलों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संतुलित और समतापूर्ण विकास की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए जबलपुर के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विभिन्न उद्योगपतियों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक गतिविधियों की दिशा में आने वाली सभी प्रक्रियाओं को सरल करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैंक भी उपलब्ध है। निवेशक और उद्यमी भरोसे के साथ निवेश करें, सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन-टू-वन वार्ता के क्रम में वोल्वो आयशर समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद अग्रवाल से प्रदेश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के विस्तार हाइडेलबरग सीमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जॉयदीप मुखर्जी से प्रदेश में सीमेंट इकाइयों के संचालन तथा विस्तार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैद्यनाथ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव शर्मा और स्वराज शूटिंग्स के अध्यक्ष शब्बीर खान से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और गतिविधियों के विस्तार की संभावनाओं के संबंध में लोहिया एनर्जी के नितेश लोहिया, रमणीक पावर एंड एलॉयज के हर्ष त्रिवेदी वायजैक बायोफ्यूल्स के अतुल वैद्य से वन-टू-वन संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कृषि तथा संबंधित गतिविधियों और खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना और विस्तार के संबंध में सहवाग एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के रजनीकांत राय तथा ए.वी.जे.एग्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव सिंघल ने चर्चा की।

वन-टू-वन चर्चा में युवाओं के लिए कौशल विकास और उद्यमिता में दक्षता संवर्धन संबंधी गतिविधियों के संचालन की प्रदेश में संभावनाओं के बारे में डिक्की के अध्यक्ष डॉ. मिलिंद कांबले से भी बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सम्मुख सूचना के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार के बारे में नेटलिंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग श्रीवास्त व ने अपने प्रस्ताव रखे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में डाटा सेंटर संचालक की संभावनाओं के संबंध में सी.टी.आर.एल.एस के बिजनेस हेड विक्रम कुमार मल्लावरपु से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ताइवान के ताईपेइ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के प्रबंधक विन लिन, नागार्जुन सीमेंट लिमिटेड के बी साई राम तथा खनिज उत्खनन के संबंध में मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड के अब्दुल्ला ने चर्चा की। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में डिफेंस सेक्टर के विस्तार के बारे में एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष राजेश चौधरी से विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रतिभा सिंटेक्स के श्रेयस्कर चौधरी, जिओमीन इंडस्ट्रीज के चरणदीप सिंह ने भी चर्चा की।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva