Home >> National

Bharatiya digital news
24 July 2024   bharatiya digital news Admin Desk



राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से तंजानिया की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष ने भेंट की

नई दिल्ली: संयुक्त गणराज्य तंजानिया की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष और अंतर-संसदीय संघ की अध्यक्ष डॉ. तुलिया एकसन ने आज (24 जुलाई, 2024) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

डॉ. एकसन का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें 2023-26 के लिए अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत लंबे समय से आईपीयू का सदस्य है। हमारे संसद सदस्य कार्यकारी समिति सहित इसकी विभिन्न समितियों के सक्रिय भागीदार हैं। उन्होंने संसद सदस्यों को महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक मंच प्रदान करने के लिए आईपीयू की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईपीयू अध्यक्ष के रूप में डॉ. एकसन सदस्य देशों के बीच समझ और संवाद को और मजबूत करेंगी तथा आईपीयू के मूल्यों और उद्देश्यों को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगी, साथ ही इसका उपयोग वैश्विक दक्षिण के प्रासंगिक मुद्दों को उठाने के लिए एक मंच के रूप में करेंगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। तंजानिया में भारतीय समुदाय भारत-तंजानिया मैत्री के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं। राष्ट्रपति ने अक्टूबर 2023 में भारत की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के साथ हुई व्यापक चर्चाओं को भी याद किया।

Source: PIB



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva