Home >> National

Bharatiya digital news
28 July 2024   bharatiya digital news Admin Desk



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनु भाकर को बधाई दी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलिम्पिक्स 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को बधाई दी है। 

राष्ट्रपति ने कहा कि वे निशानेबाजी स्पर्धा में ओलिम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने कहा कि मनु भाकर पर भारत को गर्व है। उनकी यह जीत बहुत से खिलाड़ियों विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने भविष्य में मनु भाकर को नई ऊंचाइयां छूने की शुभकामना दी।

उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी है। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि मनु भाकर ने पेरिस में न केवल भारत के लिए पहला पदक जीता है बल्कि वे निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। श्री धनखड ने कहा कि उनकी उस उपलब्‍धि से ऐसी अनगिनत युवतियां प्रेरित होंगीं जो ओलंपिक में भारत का तिरंगा फहराना चाहती हैं।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक पदक है। यह एक अतुलनीय उपलब्धि है। यह सफलता कहीं अधिक विशेष महत्व रखती है। मनु भाकर भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।   

Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva