02 August 2024   Admin Desk



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वप्निल कुसाले को ओलंपिक में पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मुकाबले में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शूटर स्वप्निल कुसाले को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भारत ने पेरिस ओलंपिक में फिर तिरंगा लहराया है। उन्होंने कहा कि अन्य खिलाड़ी भी इसी तरह भारत को गोरवान्वित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय दल के खिलाड़ियों को विजय रथ को ऐसे ही गतिमान रखने की मंगलकामनाएँ दी हैं।



Photo Gallery

Related Post

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva