Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
08 August 2024   bharatiya digital news Admin Desk



डॉ. राजेश्वर सिंह टीम तत्काल पहुंची अस्पताल, महिला को दिया 6 यूनिट ब्लड

संवाददाता सन्तोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा का है जिसमें लतीफ नगर के प्रतिनिधि तरुण शुक्ला ने अपनी आपबीती बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने पूरी घटना बताते हुए कहा है की लतीफ नगर के एक परिवार अरुण कुमार त्रिवेदी की धर्मपत्नी काफी दिनों से प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। जिनके इलाज के लिए डाक्टरों द्वारा 5 अगस्त को तत्काल पांच यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा तो उन्होंने पांच यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कई ग्रुपों से संपर्क किया। अपने परिचितों के पास ब्लड के लिए सहायता मांगी। परंतु किसी ने तत्काल उनकी कोई मदद नहीं की। उसी समय सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर ​सिंह के पास मैसेज पहुंचा और तत्काल अपने प्रतिनिधि निखिल त्रिपाठी को पूरी टीम के साथ अस्पताल जाकर ब्लड देने के लिए कहा। उसी समय निखिल त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और 6 यूनिट ब्लड दान किया। उनकी टीम में निखिल त्रिपाठी के साथ राहुल मिश्रा, सिद्धांत तिवारी, अश्विनी त्रिवेदी, मनीश शुक्ला, हर्षित दीक्षित ने ब्लड दान किया। इस पूरी घटना पर तरुण शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि लतीफ़ नगर ने विधायक का आभार और धन्यवाद प्रकट किया है और विधायक सरोजनीनगर डॉ राजेश्वर सिंह की भूरी भूरी प्रसंशा की।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva