12 August 2024   Admin Desk



श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के 12वीं स्थापना दिवस पर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन हुआ

संवाददाता संतोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में जहां नागपंचमी पावन पर्व के अवसर पर जगह-जगह रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया। वही सरोजनीनगर क्षेत्र के बाबा जय सिंह फ़ार्म हाउस पीपरसंड ग्रामसभा में प्रत्येक वर्ष की भाँति दिन शुक्रवार को श्री नागेश्वर महादेव मंदिर के 12वि स्थापना दिवस व नागपंचमी के पावन पर्व पर संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सरंक्षक के नेतृत्व में रुद्राभिषेक हवन पूजा पाठ सहित भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रख्यात पंडितों द्वारा विधिविधान सहित श्री नागेश्वर महादेव का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उपस्थित भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया और एक दूसरे को नागपंचमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं वा बधाई दी। 

भव्य भंडारे में कई गणमान्य व सम्मानित भक्तगण सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह टीम प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा, निखिल त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, के.एन.सिंह ,राजेश सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता, भुवनेंद्र सिंह मुन्ना, रजत वाजपेई, रविंद्र सिंह चौहान, स्थानीय पार्षद गीता देवी, पार्षद राम नरेश रावत, गुड्डू सिंह चौहान, हरिहर सिंह चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता,बंदे चौहान, मनोज त्यागी, सरंक्षक पवन सिंह चौहान, अशोक सेंगर, राजधानी प्रेस क्लब के सभी पत्रकार बंधु, स्थानीय पुलिसकर्मी सहित आसपास के सैकड़ों की संख्या में गांव के भक्तगण शामिल हुए।



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva