Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
17 August 2024   bharatiya digital news Admin Desk



पंचायत का सर्वांगीण विकास ही मुख्य उद्देश्य: संयोगिता सिंह चौहान

* लखनऊ के अटारी पंचायत के सर्वांगीण विकास की केन्द्र में सराहना

संवाददाता सन्तोष उपाध्याय 

लखनऊ LUCKNOW,UP: पंचायतों में अब जहाँ डिजिटल दौर आ गया है वहीं महिला प्रधान भी गांवों के विकास के लिए संकल्पित हैं। पहले के समय में जब पंचायतों में महिला सीट पर चुनाव होता था तो निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान नाम मात्र के तौर पर कार्य करती थी परन्तु आज के दौर में काफी सजग और निर्णायक बदलाव देखने को मिलते हैं। पंचायत में महिला प्रधान अब बढ़चढ़कर हिस्सेदारी कर रही हैं। ऐसी ही लखनऊ के माल विकासखंड की पंचायत है अटारी पंचायत जहाँ महिला ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह चौहान अटारी पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए हर एक प्रयास कर रही हैं।बहुमुखी प्रतिभा की धनी संयोगिता सिंह चौहान ग्राम पंचायत को स्वच्छ और विकसित करने के लिए सभी कार्य धरातल पर करती हैं। जिसके लिए संयोगिता सिंह चौहान जो कि माल ब्लाक की प्रधानसंघ अध्यक्ष भी हैं इनको स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। संयोगिता सिंह चौहान को लखनऊ से एक मात्र महिला प्रधान के तौर पर आमंत्रित किया गया है जो कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। संयोगिता सिंह को पैनलिस्ट के तौर पर अपने जनता के हित में विचार रखने का भी मौका मिला। वहीं स्थानीय स्वशासन में महिला नेतृत्व कार्यशाला समारोह पर पंचायती राज मंत्रालय सचिव विवेक भारद्वाज, विशेष सचिव चंद्रशेखर कुमार व किरण बेदी पूर्व उपराज्यपाल पुडुचेरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। किरण बेदी ने कहा पेड़ लगाना, साफ सफाई रखना, स्कूल और डिस्पेंसरी की स्थिति को देखना गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिहं व  केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायती राज एस पी सिंह बघेल द्वारा संयोगिता सिंह चौहान को पुरस्कृत किया गया। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि महिला सरपंचों का सम्मान बेहद आवश्यक है। पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि "बेटी बचाओ बेटी पढाओ" के बाद से महिलाओं की सभी क्षेत्रों में भागीदारी में वृद्धि हो रही है,जो सराहनीय है। वहीं संयोगिता सिंह चौहान को केन्द्र सरकार द्वारा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिनर में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया गया जो नारी शक्ति के सम्मान का उदाहरण है। "जनता की सेवा ही पुरस्कार " लखनऊ जनपद के माल विकासखंड के अटारी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों के चलते अटारी पंचायत की ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह चौहान को केन्द्र सरकार द्वारा मिले सम्मान व पुरस्कार के विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम महिला प्रधान होने के नाते नारी शक्ति को बढ़ावा देते हैं। बेटियां व महिलाएं शिक्षित व सशक्त होकर सही दिशा में कदम बढ़ाएँ। उन्होंने कहा यह जो पुरस्कार हमें मिला है तथा यह मंच मिला है यह अटारी की देवतुल्य जनता का पुरस्कार है, जनता की सेवा हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है और अपनी पंचायत को स्वच्छ हरा-भरा और धरातल पर विकसित करना यह हमारा लक्ष्य भी है और दायित्व भी क्योंकि जनता की सेवा व विकास कार्यों से ही सम्मान प्राप्त होता है। वहीं प्रधानसंघ अध्यक्ष संयोगिता सिंह चौहान को मिले इस खास सम्मान से सभी क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva