Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
22 August 2024   bharatiya digital news Admin Desk



विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, जनसमस्याओं से कराया अवगत

संवाददाता संतोष उपाध्याय 

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश की जन आकांक्षाओं के केंद्र बिंदु, राष्ट्रसेवा के पुनीत पथ पर  अविरल गतिमान, दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंटकर उनका आत्मीय मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान स्नेहिल भेंट की और डॉ राजेश्वर सिंह ने श्रद्धेय मुख्यमंत्री को सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया। साथ ही पत्र सौंपकर सरोजनीनगर व सम्पूर्ण लखनऊ की प्रमुख समस्या जलभराव के सम्बन्ध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति के गठन का अनुरोध किया, जो एंटी वाटर लॉगिंग बनाकर समस्या का प्रभावी, त्वरित एवं स्थाई समाधान निकाल सके। प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किए जाने वाले तहसील दिवस के आयोजन को सीसीटीवी CCTV की लाइव निगरानी से जोड़कर उसकी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी, मंडलायुक्त एवं प्रभारी अधिकारी वा मंत्री स्तर पर कराये जाने एवं मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। 

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर क्षेत्र से संबंधित मुख्यमंत्री योगी जी को सुझाव दिया है, यदि वे स्वयं अपनी सुविधानुसार लाइव मॉनिटरिंग से जुड़ेंगे तो परिणाम की गुणवत्ता में आशातीत वृद्धि संभावित है। उत्तर प्रदेश में संचालित ऑनलाइन शिकायत निवारण एकीकृत (IGRS) प्रणाली जनसुनवाई, जन सामान्य के हितार्थ उत्कृष्टतम पहल है। मुख्यमंत्री से प्रत्येक सप्ताह पोर्टल पर निस्तारित दर्शाए जा रहे 100 क्रमरहित प्रकरणों के निस्तारण का परीक्षण करवाकर समाधान की गुणवत्ता को अधिक प्रभावी बनाए जाने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी अनुरोधों पर सहर्ष सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया, अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका ह्रदय से धन्यवाद वा आभार किया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva