Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
04 September 2024   bharatiya digital news Admin Desk



श्रीमद्भागवत पुराण जिसे सनातन धर्म में पांचवें वेद की संज्ञा दी गई : डॉ. समीर त्रिपाठी

संवाददाता सन्तोष उपाध्याय 

लखनऊ LUCKNOW,UP: राजधानी लखनऊ में मेधज यूट्यूब चैनल पर सोमवार को श्रीमद्भागवत महापुराण का भव्य विमोचन हुआ। मेधज के संस्थापक डॉक्टर समीर त्रिपाठी द्वारा संगीतमय गाये इस महापुराण को उनकी माताजी श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी ने विमोचन किया। मेधज यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन श्रीमद्भागवत महापुराण का एक अध्याय रिलीज होगा। इस महापुराण के 12 खंड के 335 अध्याय में 18000 श्लोक है। ओमी व सुधेश खरे ने संगीत दिया है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के शिष्य ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी की पावन उपस्थिति में डॉक्टर समीर त्रिपाठी जी की माताजी श्रीमती रेखा त्रिपाठी जी ने लखनऊ आशियाना स्थित मेधज टावर में दीप प्रज्ज्वलित कर मेधज यूट्यूब चैनल पर इसका विमोचन किया व श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व को भी विस्तार से बताया। भाद्रपद अमावस्या एवं मघा नक्षत्र के अवसर पर इसका विमोचन किया गया। 

डॉ. समीर त्रिपाठी ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण जिसे सनातन धर्म में पांचवें वेद की संज्ञा दी गई है। भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरुपण भी किया गया है। डॉ त्रिपाठी के अनुसार इस कालखंड में मन्त्रों की महिमा बहुत बढ़ गई है। मन्त्रों के गायन से मंगल प्रसन्न होते हैं। डॉ. त्रिपाठी रामचरितमानस, शिव पुराण, देवी पुराण व भगवत गीता आदि का भी गायन किया है। कोरोना काल में उन्होंने शास्त्रों के गायन का शुभारंभ किया था। मेधज एस्ट्रो यूट्यूब चैनल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवी भागवत महापुराण के पहले अध्याय का विमोचन किया था।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva