Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
07 September 2024   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग ढही

* सात की मौत, कई लोग मलबे में दबे होने की असंका, घायल 27 का लोकबंधु अस्पताल में भर्ती, ड्रोन से किया जा रहा सर्च

सवांददाता सन्तोष उपाध्याय 

लखनऊ LUCKNOW,UP: राजधानी लखनऊ में दिन शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो जाने से पूरे राजधानी में हड़कंप मच गया। तेज बारिश के बीच ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग हरमिलाप अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था। हादसे में अब तक 5 लोगों की की मौत हो चुकी है। 27 लोगों को मलबे से निकाल कर लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल जसप्रीत सहनी और देशराज को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी करीब 13 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। शाम करीब 7 बजे ड्रोन से भी मलबे में फंसे लोगों को सर्च किया गया। वहीं, हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना मिलते ही एडवांस NDRF की एक टीम, SDRF की दो टीमें, फायर बिग्रेड और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गईं। सभी टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। 



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva