22 September 2024   Admin Desk



मोर बूथ मोर अभियान की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव पहुंचे रायगढ़ और जांजगीर चांपा

रायपुर RAIPUR,CG,INDIA:  डॉ. दीनदयाल उपाध्याय के जयंती (25 सितम्बर) के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाने हेतु भाजपा सदस्यता अभियान अंतर्गत  'मोर बूथ मोर अभियान' सदस्यता अभियान चलाया जाना है जिसके निमित्त राष्ट्रिय नेतृत्व निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी संगठन सदस्यता अभियान अंतर्गत आज भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव  रायगढ़, जांजगीर- ने चापा जिला की सदस्यता अभियान मार्गदर्शक प्रभारी के रूप में उपस्थित होकर सदस्यता अभियान सम्बंधित आधारभूत एवं महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा निर्देश दिया साथ ही बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचने भाजपा के राष्ट्र के प्रति विचारधारा को पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। 

श्री श्रीवास्तव ने कहा भाजपा के सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य पुरे देश को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधने एवं देश के नागरिको को राष्ट्र के प्रति देशभक्ति एवं समर्पित भाव को जागृत करना है। भाजपा के सदस्य एवं देवतुल्य सक्रीय कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। 



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva