Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
11 October 2024   bharatiya digital news Admin Desk



अम्बेडकर अस्पताल में शनिवार दशहरा के दिन भी सुबह 10.00 से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी ओपीडी

रायपुर RAIPUR,CG,BHARAT: पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से सम्बद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में शनिवार 12 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी पर्व) के दिन बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक पूर्व की भांति होगा। 

विदित हो कि 11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार को महानवमी पर्व हेतु स्थानीय अवकाश, 12 अक्टूबर 2024 शनिवार को दशहरा पर्व हेतु सामान्य अवकाश तथा 13 अक्टूबर 2024 रविवार होने के कारण निरंतर तीन दिवस के अवकाश होने के फलस्वरूप 12 अक्टूबर 2024 (शनिवार) को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगा। 



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva