Home >> State >> Chhattisgarh

15 October 2024   Admin Desk



कोलंबिया कॉलेज द्वारा टोर ग्राम में सामुदायिक कार्य का आयोजन किया गया

रायपुर RAIPUR,CG,BHARAT: विगत दिनों कोलंबिया कॉलेज रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सामुदायिक गतिविधि एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। सामुदायिक गतिविधि के अंतर्गत टोर ग्राम पंचायत में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। 

कार्यक्रम का मार्गदर्शन कोलंबिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे एवं उप प्राचार्य डॉ. आभा दुबे ने किया। टोर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी वर्मा के सहयोग से बी.एड. और डी.एल.एड. के विद्यार्थियों ने ग्रामवासियों को बालिकाओं से संबंधित राज्य की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह आंकलन करना था कि लोग बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति कितने जागरूक हैं। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका सुश्री रोशनी वर्मा ने किया। टोर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी वर्मा का स्वागत सहायक प्राध्यापिका श्रीमती सविता रानी वर्मा ने किया और सुश्री गोपिका सिन्हा ने सरपंच महोदया को स्मृति चिह्न भेंट किया।



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva