Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
26 November 2024   bharatiya digital news Admin Desk



भव्य अखण्ड रामायण पाठ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक राजेश्वर सिंह हुए शामिल

संवाददाता सन्तोष उपाध्याय 

कृष्णानगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में भोला खेड़ा स्थित सुभाष नगर में  शनिवार को सुनील दुबे हाइकोर्ट अधिवक्ता के आवास पर अखण्ड रामायण पाठ के साथ भव्य भंडारे का आयोजन हुआ सम्पन्न। इस अवसर पर रामायण पाठ के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के समय कीर्तन मंडली द्वारा श्री रामचंद्र जी कथा को भव्य गायन के रूप में प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी भक्तों को श्री राम अंगवस्त्र पहनाया गया, रामायण पाठ गायन का आनंद लिया।

भंडारे में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, क्षेत्रीय सम्मानित मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, शंकरी सिंह भाजपा नेता, स्थानीय प्रतिनिधि अनिल दुबे राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल, सुनील दुबे एडवोकेट, प्रवीन दुबे, शैलेन्द्र शुक्ला, आशीष गुलाटी एडवोकेट, नीरज शर्मा, अवधेश तिवारी, अनुराग शुक्ला, प्रवीन पाण्डेय योगेंद्र सिंह सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहें। उपस्थित भक्तगणों ने श्री राम की वंदना करने के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva