Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
04 December 2024   bharatiya digital news Admin Desk



कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने जनप्रगति एजुकेशन सोसाइटी का 21वां स्थापना दिवस मनाया

रायपुर,RAIPUR,CG,BHARAT: कोलंबिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने जनप्रगति एजुकेशन सोसाइटी का 21वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। यह दिन संस्थान की 21 वर्षों की अद्वितीय उपलब्धियों और गौरवशाली यात्रा का प्रतीक था, जो भविष्य में नए लक्ष्य निर्धारित करने और और अधिक सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा भी बना। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर में दीप प्रज्वलन और माता सरस्वती की पूजा के साथ हुआ। 

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सदस्य, किशोर जादवानी, अध्यक्ष, जेपीईएस, हरजीत सिंह हुरा, सचिव, जेपीईएस और रविंद्र सिंह हुरा, कोषाध्यक्ष, जेपीईएस ने विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। कोलंबिया कॉलेज ऑफ नर्सिंग की उप-प्राचार्य, श्रीमती अनामिका सिंह ने संस्थान की प्रगति और उपलब्धियों को साझा किया।

किशोर जादवानी ने सभी प्राचार्यों और स्टाफ सदस्यों के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हरजीत सिंह हुरा ने जेपीईएस की शुरुआती यात्रा, सामने आई चुनौतियों और प्राप्त उपलब्धियों का वर्णन करते हुए  सभी संस्थानों के उत्तरोत्तर प्रगति हेतु आशा व्यक्त की। रविंद्र सिंह हुरा ने समूह की चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

इसके बाद, सभी कॉलेजों के उत्कृष्ट शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर सभी प्राचार्यगण, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और गैर-शिक्षण कर्मचारीयों ने अपनी उपस्थिति दी तथा इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva