Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
04 January 2025   bharatiya digital news Admin Desk



जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा औद्योगिक संस्थानों की जांच सतत जारी

महासमुंद: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में स्थित वृहद उद्योगों, खतरनाक उद्योग, निर्माणधीन प्रोजेक्ट में व माइन्स खनिजों में नियमों पालन एवं निगरानी संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय संयुक्त टीम द्वारा रायपुर साल्वेक्स बागबाहरा रोड में जांच किया गया। इस दौरान संयुक्त टीम के सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने विभागों के अंतर्गत अधिनियम अनुसार जांच किया।

निरीक्षण के दौरान यहां उद्योग का संचालन किया जाना नहीं पाया गया। जल एवं वायु प्रदूषण की स्थिति अवलोकित नहीं की गयी। संस्थान में उपयोग किये जा रहे धर्मकांटे के सत्यापन सम्बन्धित दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किये गए। इस पर संस्थान को विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग से कारखाने में विभिन्न श्रम अधिनियमों में निरीक्षण किया गया। ठेकेदार के माध्यम से श्रमिक नियोजित करना नहीं पाया गया।

निरीक्षण में पाई गई त्रुटियों की पूर्ति हेतु प्रबंधन को सात दिवस का समय दिया गया। इस दौरान श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र, पर्यावरण विभाग से जितेन्द्र सिंह एवं नाप तौल विभाग से सिद्धार्थ दुबे शामिल थे। 



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva