Home >> National

Bharatiya digital news
16 February 2025   bharatiya digital news Admin Desk



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आदि महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में आदि महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश में जनजातीय लोगों की परंपराएं और जीवन शैली देश की संस्कृति को समृद्ध करती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में आदिवासी कल्याण के लिए आवंटन राशि में तीन गुना वृद्धि की गई है। आदिवासी समाज का उत्थान होगा तभी देश विकसित होगा।

आदि महोत्सव का उद्देश्य भारत के आदिवासी समुदायों की जीवंत संस्कृति, विरासत और आर्थिक क्षमता का उत्‍सव मनाना और उसे प्रदर्शित करना है। इस महोत्सव में छह सौ से अधिक आदिवासी कारीगर, शिल्‍पकार और पांच सौ कलाकार भाग ले रहे हैं।

महोत्‍सव में विभिनन राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के पच्‍चीस आदिवासी खाद्य स्टाल लगाए गये हैं जो वहां की खाद्य परम्‍पराओं को प्रदर्शित कर रहे हैं।

Source: AIR



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva