Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
06 March 2025   bharatiya digital news Admin Desk



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कोण्डागांव: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिले में महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, दौड़, जूडो, तीरंदाजी, रस्साकसी, हॉकी और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

इस आयोजन में 08 वर्ष से अधिक आयु की खिलाड़ी भाग ले सकती हैं। इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव में अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके कौशल को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva