Home >> National

Bharatiya digital news
06 March 2025   bharatiya digital news Admin Desk



दुनिया भर में 8 मार्च को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

दुनिया भर में 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं को राष्ट्रीय, जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं से अलग हटकर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्‍मान दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का विषय है- ‘सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता, सशक्तिकरण।‘

इस वर्ष का विषय सभी के लिए समान अधिकार, शक्ति और अवसर प्रदान करने के लिए कदम उठाने और समावेशी भविष्य का आह्वान करता है जिससे कि कोई भी पीछे न छूटे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले नमो ऐप ओपन फोरम पर अपनी प्रेरक जीवन यात्रा साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

प्रधानमंत्री ने एक विशेष पहल के रूप में घोषणा की है कि चयनित महिलाएं अपने विचार और अनुभव अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आठ मार्च को उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के योगदान का सम्‍मान करना और उनके सशक्तिकरण, दृढ़ता और सफलता की यात्रा से दूसरों को प्रेरित करना है।

Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva