Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
09 April 2025   bharatiya digital news Admin Desk



कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को होगी राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल: सुभाष लांबा

संवाददाता- सन्तोष उपाध्याय 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य राज्य कर्मचारी महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक राज्य प्रधान कमल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा विशेष तौर पर शामिल हुए और बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। महासचिव अशोक सिंह द्वारा संचालित इस बैठक में उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य कमेटी के पदाधिकारी ,महासंघ से संबद्ध विभागीय यूनियनों एवं एसोसिएशन के राज्य प्रधान व महामंत्री ने भाग लिया। राज्य कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार पर कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय ट्रेड यूनियन का आह्वान पर आयोजित 20 मई की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया है। बैठक में उप्र सरकार द्वारा पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम को निजी हाथों में सौंपने की घोर निन्दा की और सर्व सम्मति से बिजली डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ बुधवार को होने वाली रैली का पुरजोर समर्थन करते हुए इसमें शामिल होने का फैसला लिया गया। 



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva