Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
17 April 2025   bharatiya digital news Admin Desk



रामगढ़िया सेवक सभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा

* बलदेव सिंह भुई अध्यक्ष, हरपाल भामरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओंकार सिंह मुद्दड़ सचिव मलकीत सिंह रियल कोषाध्यक्ष बनें

रायपुर,CG(INDIA): सरदार बलदेव सिंह भुई रायपुर की रामगढ़िया सेवक सभा के सर्वसम्मति से अध्यक्ष और हरपाल सिंह भामरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। ओंकार सिंह मुद्दड को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है। जिसमें 5 उपाध्यक्ष, एक सचिव, दो सह-सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो सह कोषाध्यक्ष और दो पीआरओं की नियुक्ति की गई है। साथ ही  बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की भी नियुक्ति की गई है। पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 साल को होगा। निवृतमान अध्यक्ष जसविन्दर सिंह राणा ने नए अध्यक्ष बलदेव सिंह भुई  की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दी।

जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष – बलदेव सिंह भुई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – हरपाल सिंह भामरा, जगदीश सिंह जब्बल, अटल सिंह हंसपाल, सुरेन्द्र सिंह हंसपाल, गुरुबचन सिंह भामरा, सुखविन्दर सिंह भामरा को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। ओंकार सिंह मुद्दड़ को सचिव पद पर हरदीप सिंह भामरा को सुरेन्द्र सिंह बाड़े को सहसचिव पद पर मलकीत सिंह रीहल को कोषाध्यक्ष, चरणजीत सिंह पनेसर और रविराज फ्लोरा को उपकोषाध्यक्ष, तेजपाल सिंह हंसपाल और अमरदीप सिंह चग्गर को पीआरओ पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रुप में जसविन्दर सिंह राणा, मनजीत सिंह पनेसर, चरणजीत सिंह हुन्जन, सुखदेव सिंह नोते और डॉ. सुरेन्द्र सिंह मथारु, त्रिपातपाल सिंह भूई, हरभजन सिंह आसी , महिंदर सिंह भूई, बलराज सिंह फ्लोरा, रविंदर सिंह सीरे, जसपाल सिंह भामरा, हाकम सिंह आसी, जरनैल सिंह आसी, मंजीत सिंह गिल को शामिल किया गया है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva