Home >> National

24 April 2025   Admin Desk



केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा का दायित्‍व आधिकारिक रूप से संभाल लिया

नई दिल्ली(INDIA): केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे की सुरक्षा का दायित्‍व आधिकारिक रूप से संभाल लिया है। यह मिजोरम का एकमात्र घरेलू हवाई अड्डा है। मिजोरम के पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने कहा कि लेंगपुई हवाई अड्डे पर बल की तैनाती से मिजोरम और पूरे पूर्वोत्तर में सुरक्षा बढ़ेगी। अधिकारियों ने कहा कि एक डिप्टी कमांडेंट के नेतृत्व में 121 कर्मियों की टुकड़ी शुरुआत में कार्यभार संभालेगी।

Source: AIR



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva