Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
07 May 2025   bharatiya digital news Admin Desk



महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी का 302वां जन्मदिवस गुरुद्वारा टाटीबंध में मनाया गया

रायपुर, CG (INDIA):  5 मई को टाटीबंध गुरुद्वारे साहिब में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी का जन्म दिवस मनाया गया। सुबह सुखमणि साहेब पाठ के बाद, कथा एवं कीर्तन किया गया। सिक्ख समाज के सरदार भूपेंद्र सवन्नी जी, सरदार गुरप्रीत सिंह बाबरा, सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, सरदार अवतार सिंह बागल, सरदार सुखदेव सिंह नाटो को सरोपा एवं मोमेंटो अध्यक्ष बलदेव सिंह सचिव ओंकार सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

मंच का संचालन एवं आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह द्वारा किया  गया। शाबिल (मीठा शरबत) वितरण की सेवा रामगढ़िया की युवा टीम ने की। शहर एवं आस पास के वरिष्ठ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva