Home >> National

18 May 2025   Admin Desk



NIA ने पुणे आई ई डी मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के स्‍लीपर मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली (INDIA): राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के स्लिपर मॉड्यूल के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी 2023 में महाराष्ट्र के पुणे में आईईडी के निर्माण और परीक्षण से संबंधित मामले में की गई है।

अभिकरण ने बताया कि आरोपियों को इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत लौटते समय मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। अभिकरण ने यह भी बताया कि दोनों आरोपी दो साल से फरार थे और इनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरेंट जारी किया गया था। अभिकरण ने आगे कहा कि बाकी गिरफ्तार आरोपियों के साथ-साथ इन दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ये आरोपी पुणे के एक घर में आईईडी का निर्माण कर रहे थे।

अभिकरण ने यह भी जानकारी दी कि इन दोनों ने बम बनाने और प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया था और इन स्थानों पर ही अपने बनाए गए आईईडी का परीक्षण करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट भी किया। अभिकरण ने इन दोनों आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। इस मामले की जांच जारी है। 

Source: AIR



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva