Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
21 May 2025   bharatiya digital news Admin Desk



आपरेशन सिन्दूर विजय शौर्य अभियान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रथम लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत

संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

लखनऊ, UP (INDIA): भारत के केंद्रीय रक्षामंत्री लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार को जोरदार स्वागत हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के सफल संपन्न होने के बाद यह उनका संसदीय क्षेत्र लखनऊ का पहला दौरा था, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ता, स्कूली छात्र और आमजन मौजूद रहे। जैसे ही उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरा, पूरा परिसर “राजनाथ सिंह ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। रक्षा मंत्री ने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराकर सभी का धन्यवाद किया। इसके बाद वह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। आपरेशन सिन्दूर विजय शौर्य अभियान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रथम लखनऊ आगमन पर विधायक डॉ. राजेश्वर विधायक सरोजनी नगर, जिला अध्यक्ष  विजय मौर्या, शिव बक्स सिंह चौहान खुशहाल गंज मण्डल अध्यक्ष, राजेश पटेल ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष के साथ में रक्षा मंत्री का विधायक राजेश्वर सिंह, संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष , राजेश सिंह चौहान भाजपा नेता लखनऊ एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया, जिसमें खुशहाल गंज मण्डल की मातृ शक्ति, जिला पदाधिकारी, मण्डल टीम, मोर्चा अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva