Home >> National

25 May 2025   Admin Desk



विकसित कृषि संकल्‍प अभियान इस महीने की 29 तारीख से ओडिशा के पुरी से शुरू होगा

नई दिल्‍ली (INDIA): कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकसित कृषि संकल्‍प अभियान इस महीने की 29 तारीख से ओडिशा के पुरी से शुरू होगा। इस राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान के दायरे में देश के सात सौ जिले आयेंगे और वैज्ञानिकों का एक दल गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संपर्क करेंगा।

नई दिल्‍ली में देशभर से आए कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि इस अभियान में सात सौ 31 कृषि विज्ञान केन्‍द्र, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान परिषद के एक सौ 13 संस्थान, राज्‍य स्‍तरीय विभाग तथा कृषि, बागवानी, पशु-पालन, मत्‍स्‍य पालन अधिकारियों के साथ-साथ नए प्रयोग करने के इच्‍छुक किसान भाग लेंगे।

श्री चौहान ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार सरकार किसानों से सीधे संपर्क कर रही है। उन्‍होंने कहा कि यह राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान देश के लगभग डेढ़ करोड़ किसानों से सीधे जुड़ेगा।

Source: AIR



Advertisement

Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva