असम में बाढ़ की स्थिति में आज सुधार देखा गया। हालांकि, राज्य में 11 जिलों के तकरीबन 740 गांवों में ढाई लाख से ज्यादा लोग बाढ की जद में हैं। बाढ के कारण आज कामरूप जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने बचाव अभियान में राज्य आपदा मोचन बल के दलों को लगाया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 25 हजार से ज्यादा लोग एक सौ तीस राहत शिविरों में हैं। राज्य में कोई भी नदी किसी भी स्थान पर खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।कामरूप जिले में बाढ की स्थिति में सुधार को देखते हुए ब्रह्मपुत्र नदी में गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच आज फैरी सेवा बहाल कर दी गई।
इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि चिरांग, बक्सा, धेमाजी, डिब्रूगढ, तिनसुखिया और कछार, श्रीभूमि और हेलाकांडी की बराक घाटी में मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान है। राज्य में बाढ और भू-स्खलन में अभी तक 26 लोगों की मौत हुई है।
Source: AIR
© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva