रायपुर, CG (INDIA): विश्व योग दिवस के अवसर पर सी.जी. कॉलेज ऑफ नर्सिंग रायपुर संस्था के प्रांगण में संस्था के संचालक डॉ. नवीन बागरेचा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. भारवि वैष्णव, प्राचार्य पुष्पेद्र कर्ष, समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं छात्र - छात्राओं के द्वारा योगाभ्यास किया गया। योगा शिक्षिका श्रद्धा शर्मा के द्वारा बताया गया कि योग स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है। योग मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता को बढ़ाकर आत्मज्ञान की प्राप्ति करवाता है साथ ही यह भी बताया कि योग करने से हमें अच्छी नींद आती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। योग से हमें शांति तथा आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ व लचीला तथा शक्तिशाली भी बनाए रखता है। यह जानकारी कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. भारवि वैष्णव के द्वारा दी गई।
© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva