संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय
सरोजनीनगर, UP (INDIA): राजधानी लखनऊ मे दिन मगलवार को 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल, बिजनौर लखनऊ द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बरगद, पीपल, आम, अमरूद जैसे फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाना था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसामान्य में जागरूकता भी उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम में कमांडेंट जीतेन्द्र कुमार ओझा ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए वृक्षों के जीवन में महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा: "वृक्ष हमें न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु सुधारने तथा वन्यजीवों को आश्रय देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए वृक्ष अनिवार्य हैं। इस मौके पर सत्येंद्र नाथ मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल रेंज लखनऊ उपस्थित रहे, विशेष सम्माननीय अतिथिगण के रुप मे निपुण अग्रवाल, IPS (पुलिस उपायुक्त, दक्षिण लखनऊ) सुधा वाजपेई (प्राचार्या, सी.वी. गुप्ता महाविद्यालय) , दर्शन सिह (CAO अदानी ग्रुप चौधरी चरण सिह एयरपोर्ट लखनऊ व 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल के वरिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार उप कमांडेंट, योगेश पांडे उप कमांडेंट, अरुण तिवारी उप कमांडेंट के साथ-साथ थाना बिजनौर के थाना प्रभारी अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva