Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
17 August 2025   bharatiya digital news Admin Desk



15 अगस्त 2025: विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित विशाल रैली का जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत

संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

सरोजनीनगर, UP (INDIA): सरोजनीनगर। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जहां जगह जगह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। वही राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बिजनौर रोड नटकुर पुलिया मोड़ बाबा कॉम्प्लेक्स राजधानी प्रेस क्लब कार्यालय पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी प्रेस क्लब संरक्षक संजय सिंह चौहान सहित सभी पत्रकार बंधु टीम ने सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की हजारों की संख्या में विशाल तिरंगा रैली का भव्य स्वागत किया गया। सरोजनीनगर विधानसभा में अभी तक रैलियों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर डॉ राजेश्वर सिंह की विशाल रैली ने तोड़े सभी रिकॉर्ड। हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों द्वारा विशाल रैली का लंबा काफिला दिखाई दिया।इस रैली में खासतौर पर युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाग लिया, मौके पर महिलाएं भी उपस्थित रही।

इस विशाल रैली में क्षेत्रीय भाजपा नेता शंकरी सिंह चौहान, शिवकुमार सिंह चौहान, राजेश सिंह चौहान, पार्षद गीता देवी, पार्षद राम नरेश रावत, पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत मोटरसाइकिल पर सवार होकर हुए शामिल। बिजनौर रोड नटकुर पुलिया मोड़ राजधानी प्रेस क्लब कार्यालय पर राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह भाजपा नेता, सन्तोष उपाध्याय अध्यक्ष, धर्मेन्द्र तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष सिंह सेंगर, गुड्डू सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, मनीष द्विवेदी मंडल महामंत्री, भुवनेंद्र सिंह चौहान संयोजक भाजपा, उत्कर्ष सिंह चौहान, डॉ शशांक उपाध्याय, राम नरेश गुप्ता, मोहम्मद शरीफ , दिनेश यादव, शकील अहमद, शैलेन्द्र कुमार, मोहम्मद मालिक, सहित सैकड़ों की संख्या में विधायक डॉ राजेश्वर सिंह को फूलों की माला पहनाकर और रैली में शामिल सभी पर फूलों को वर्षा कर सभी का भव्य स्वागत किया गया और उपस्थित सभी ने भारत माता की जय, जय हिंद जय भारत , बंदे मां तरम का जोरदार नारा लगाते हुए रैली का उत्साह बढ़ाया, चारों तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दिया।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva