}); यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने रवाना हुआ एयर इंडिया का विशेष विमान

Home >>

Bharatiya digital news
22 February 2022   bharatiya digital news Admin Desk



यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने रवाना हुआ एयर इंडिया का विशेष विमान

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक जारी है। इस बैठक में भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने कहा है कि यूक्रेन व उसके आसपास के इलाकों में रह रहे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। इस बीच अमेरिका ने भी रूस को कड़े परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे टुकड़ों में नए निवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए प्रयास शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन रवाना हो गया है। भारत की ओर से 200 से अधिक सीटों वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को विशेष अभियान के लिए तैनात किया गया है। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि, हम शांति चाहते हैं। हम अपने कार्य करने में सक्षम हैं और राजनयिक समझौते के लिए प्रतिबंध हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन किसी भी उकसावे के आगे नहीं झुकेगा। Source: Agency



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva