}); हाेली फाग में रंगे मुख्यमंत्री बघेल, “चल हां बिरज में दे दे बुलव्वा राधे को…”

Home >>

Bharatiya digital news
19 March 2022   bharatiya digital news Admin Desk



हाेली फाग में रंगे मुख्यमंत्री बघेल, “चल हां बिरज में दे दे बुलव्वा राधे को…”

भिलाई: छत्तीसगढ़ में होली का त्ययौहार हर्सौल्लास के साथ मनाया गया। हाेली के रंग में मुख्यमंत्री भूपेश बंघेल भी रंगे नजर आए। भिलाई-3 स्थित अपने निवास में उन्होंने जमकर होली खेली। इस दौरान उन्होंने होली पर फाग गीत भी गाया और नगाड़ा भी बजाया। प्रदेश के विभिन्न हिस्से से लोग इस दौरान उन्हें बधाई देने भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने सभी को अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं भी दी। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने गृह नगर भिलाई-3 में परिवारजनों व अन्य लोगों के साथ रंगों का पर्व होली मनाया। मुख्यमंत्री निवास के जनदर्शन सभागार में ही सुबह से तैयारी कर ली गई थी। सुबह पौने 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से सभागार में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पाटन, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्से से आम लोग, जनप्रतिनिधि, अफसर और उनके समर्थक जुटे हुए थे। मख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी लोगाें को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनांए दी। इस दौरान सभी लोगों ने बातचीत कर उनका हाल भी जाना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान हर साल की भांती अपने काफी पुराने समर्थक अली के साथ नगाड़ा भी बजाया। करीब दस मिनट तक उन्होंने फाग गीत गाते हुए नगाड़ा बजाया। इस दौरान वे त्याेहारी अंदाज में नजर आए और लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की। भिलाई के महापौर नीरज पाल, दुर्ग जिला सहकारी ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, कुम्हारी नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर कलेक्टर दुर्ग डा सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एएसपी बद्रीनारायण मीणा भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री निवास के आसपास कालोनी से पहुंचे लोगों के साथ भी उन्होंने होली खेली और हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास आने वालाें के लिए स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया था।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva