Home >> State >> Madhya Pradesh

Bharatiya digital news
01 January 2023   bharatiya digital news Admin Desk



वर्ष 2022 में मध्यप्रदेश को मिले अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली: वर्ष 2022 मध्यप्रदेश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धियों वाला वर्ष रहा है। इस वर्ष कई क्षेत्रों में मध्यप्रदेश ने देश में अग्रणी रहने का गौरव और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को 16 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर लगातार छठी बार देश का नंबर वन शहर बना। मध्यप्रदेश स्वच्छता में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया। प्रदेश के इंदौर नगर को 7 स्टार रेटिंग मिली, वहीं 99 अन्य नगरीय निकायों को स्टार रेटिंग प्राप्त हुई। कृषि अधोसंरचना निधि के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। खनिज क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए केन्द्र सरकार ने प्रदेश को 7 करोड़ रूपए की पुरस्कार राशि दी। वर्ष 2022 में प्रदेश का बुरहानपुर जिला जल जीवन मिशन में हर घर नल से जल सर्टिफाइड जिला बना। मध्यप्रदेश को नशामुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। राज्य को इस वर्ष 8 नेशनल टूरिज्म अवॉर्ड और साथ ही मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ। मध्यप्रदेश को आयुष्मान भारत योजना में नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिसेस के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। वर्ष 2021 के लिए ई-पंचायत पुरस्कार भी प्रदेश को प्राप्त हुआ। वर्ष 2022 में मोटा अनाज (मिलेट) के उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश को बेस्ट इमर्जिंग स्टेट का अवॉर्ड मिला। वहीं प्रदेश में मछली उत्पादन के बेहतर प्रबंधन और उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी के लिए प्रदेश को विशेष श्रेणी में उत्कृष्ट पुरस्कार मिला है। Source: जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva