Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
05 January 2023   bharatiya digital news Admin Desk



डॉ. राजेश्वर सिंह ने कल्याण सिंह को किया याद, कहा- राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा बाबूजी का जीवन

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की 91वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 'अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और भजन संध्या में हिस्सा लिया। लालबाग स्थित लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कल्याण सिंह को प्रखर राष्ट्रवाद व सुशासन के जीवंत प्रतीक बताया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कल्याण सिंह को किया याद, कहा- राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा बाबूजी का जीवनउन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से जनता को अपराधमुक्त, जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार भी किए। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एक सच्चे उपासक के रूप में कल्याण सिंह ने जीवनभर देश व जनता की सेवा की। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान हो व उसका समग्र विकास हो, इसके लिए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह कटिबद्ध है। वे विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के उन्नयन के लिए निंरतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर डॉ. सिंह अपने क्षेत्र के तीन स्कूलों को गोद लेकर उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करवा रहे है। बुधवार को उन्होंने अपने गोद लिए दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। पहाड़पुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय और अमौसी के बेसिक विद्यालय में पहुंचकर उन्होंने कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने वहां के शिक्षकों व उपस्थित लोगों से अन्य जानकारी ली। विधायक ने स्कूलों में हो रहे कायाकल्प कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बुधवार को विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर क्षेत्र में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ग्राम अनौरा के पूर्व प्रधान राम नरेश यादव के पुत्र मयंक यादव तथा​ वार्ड अध्यक्ष सुनीता लांबा के पति दीपक लांबा के निधन पर उनके निवास जाकर श्रद्धां​जलि दी। इसके अलावा शेर बहादुर सिंह के पुत्र रजनीश कुमार और सुशील गौतम की 15 वर्षीय पुत्री प्रियांशी की आकस्मिक मृत्यु पर भी शोक संवेदना व्यक्त किया। डॉ. सिंह ने गांव के प्राइमरी स्कूल में प्रियांशी की स्मृति में एक कक्ष के निर्माण कराने का घोषणा भी की। राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कल्याण सिंह के पुत्र व सांसद राजवीर सिंह, उनके पौत्र मंत्री संदीप सिंह, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर बालियान, मंत्री संजय निषाद, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव और पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर भी उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva