Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
07 January 2023   bharatiya digital news Admin Desk



सरोजनीनगर में शुरू हुआ कंबल वितरण महाभियान, डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रथम चरण में बंटवाएं कंबल

लखनऊ/ संवाददाता - संतोष उपाध्याय लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शीतलहर व सर्द पछुआ हवाओं के झोंकों से पड़ रही कड़कती ठंड में गरीब, असहाय, निर्धन लोगों को ठिठुरन से बचाने के उद्देश्य से सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में कंबल वितरण महाभियान चलाया जा रहा है। दो दिवसीय इस महाभियान में 10,000 कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाएं जा रहे हैं। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण महाभियान के प्रथम दिन शनिवार को क्षेत्र में 3,500 कंबल बांटे गए। इस महाभियान के अंतर्गत ठंड से कंपकंपा रहे लोग कंबल पाकर खुश हो गये। उन्होंने डॉ. राजेश्वर सिंह की इस पहल की सराहना की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों- 6 मंडल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, मंत्रियों, महामंत्रियों, मंडल के प्रत्येक मोर्चा अध्यक्षों, सभी वार्ड अध्यक्षों, शक्ति केंद्रों के संयोजकों व प्रभारियों को जरूरतमंदों के बीच वितरित करने के लिए 10-10 कंबल दिए। साथ ही नववर्ष का कैलेंडर दिया गया। ​​डॉ. सिंह ने नववर्ष के अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दीवार घड़ी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ठंड से राहत दिलाने के लिए क्षेत्रवासियों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इस महाभियान के द्वितीय दिन रविवार को 6,500 कंबल वितरण किया जाएंगें। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि असहायों व जरूरतमंदों के चेहरे की संतुष्टि मेरे प्रयासों को बल देती है। सभी जरूरतमंदों के लिए मैं हर समय उपलब्ध हूं। जनता की सेवा मेरा प्रथम कर्तव्य है।जनसेवा के उद्देश्य से राजनीति में आए डॉ. राजेश्वर​ सिंह निरंतर क्षेत्रवासियों की सेवा व उत्थान को लेकर सक्रिय है। क्षेत्र के प्रत्येक शख्स को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उनके प्रयासों व कार्यों के चर्चे सरोजनीनगर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में हो रही है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva