03 February 2023   Admin Desk



चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं, प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ/ संवाददाता- सन्तोष उपाध्याय सरोजीनीनगर: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विकास खण्ड सरोजनीनगर की ग्राम पंचायत हरौनी में ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान के अन्तर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद कौशल किशोर लोकसभा मोहनलालगंज, जिला अध्यक्ष कृष्ण लोधी, ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार, भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, मनीष द्विवेदी मंडल महामंत्री एवं वि.ख. के समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान उपस्थिति रहे। ग्राम चौपाल में उप मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को तत्काल समस्या का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं, प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देशउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि हमारी सरकार पिछली सरकार की अपेक्षा ज्यादा विकास का कार्य कर रही है। मोदी सरकार सब का साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य करती है। हमारी सरकार फ्री राशन और फ्री रसोई गैस के साथ साथ कई लाभांवित योजनाओं द्वारा गरीबों को लाभ पहुंचाया रही है, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क शिक्षा, निशुल्क राशन इत्यादि। ग्राम चौपाल में शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत लगायी गयी स्टाल का निरीक्षण किया। चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की सुनी समस्याएं, प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देशतत्पश्चात् प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में स्वीकृत आवास के 13 लाभार्थियों को आवास स्वीकृती पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत बी.सी. सखी को साड़ी वितरण, मनरेगा योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत में किये गये उत्कृष्ठ कार्य हेतु भूपेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम रोजगार सेवक ग्राम पंचायत गढ़ीचुनौटी, खुशबू शर्मा, ग्राम पंचायत बेहटा तथा ग्राम पंचायत हरौनी में सफाई के उत्कृष्ठ कार्य हेतु सुनीता, सफाईकर्मी को उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया एवं अन्य को पुरस्कार वितरित किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण राजेश कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार सुखराज बन्धु खण्ड विकास अधिकारी पूजा सिंह, एवं अन्य सरकारी कर्मचारी एवं ग्राम प्रधान सीमा देवी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva