Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
09 February 2023   bharatiya digital news Admin Desk



मुख्यमंत्री योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण जी की प्रतिमा का किया अनावरण

लखनऊ/ संवाददाता- संतोष उपाध्याय लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह ईन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित गोल चौराहा पर दिन गुरुवार को लगाई गई 12 फुट व 1200 किलो की लक्ष्मण जी की प्रतिमा का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अनावरण किया। मुख्यमंत्री योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण जी की प्रतिमा का किया अनावरण अनावरण के साथ ही एयरपोर्ट से शहीद पथ तक जुड़े लिंक फ्लाईओवर सड़क का भी उद्घाटन किया। होने वाले G20 सम्मेलन को लेकर लिंक फ्लाईओवर सड़क को खोला गया। लिंक फ्लाईओवर सड़क खुलने से एयरपोर्ट से निकलने वालो को भीड़ से निजात मिलेगी। इस फ्लाईओवर के चालू हो जाने से आमजन को भीड़ से निजात मिलेगी, साथ ही एयरपोर्ट से लखनऊ शहर की तरफ जाने वालो को भी सहजता होगी। मुख्यमंत्री योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लक्ष्मण जी की प्रतिमा का किया अनावरण इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता गुड्डू त्रिपाठी, शिवकुमार सिंह चाचू, अंजलि बाजपाई, मनीष द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva