27 February 2023   Admin Desk



सरोजनीनगर में 24 अविवाहित जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया आयोजन

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर दिन सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड सरोजनीनगर परिसर मे कुल 24 अविवाहित जोड़ों का पूरे विधि विधान से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड सरोजनीनगर 14 जोड़े, विकास खण्ड - चिनहट, 04 जोड़ें विकास खण्ड गोसाईगंज के 03 नगर पंचायत बथरा के 01 एवं नगर पंचायत नगराम के 02 जोड़ें, का विवाह सम्पन्न हुआ। सरोजनीनगर में 24 अविवाहित जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया आयोजनसामुहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार, विधायक प्रतिनिधि के.एन. सिंह, रमाशंकर त्रिपाठी, राजेश सिंह चौहान, खण्ड विकास अधिकारी सरोजनीनगर, पूजा सिंह ने नव-विवाहित जोड़ों को चांदी की पायल, बिछिया एवं घड़ी उपहार स्वरूप देते हुये निर्धन परिवारों की बेटियों को अपना आर्शिवाद दिया। इस कार्यक्रम में सब-इन्सपेक्टर, सरोजनीनगर श्रीमती सौम्या मिश्रा द्वारा प्रत्येक जोडे को 101 रू. उपहार भेट किया गया, साथ ही खसरवारा प्रधान द्वारा प्रत्येक जोडे को 1001 रू. की राशि भेट स्वरूप दी गयी। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (स.क.), शिव कुमार वर्मा, शिव शरण सिंह, रिद्धिम द्विवेदी, लेखाकार, अजीत कुमार, ग्राम विकास अधिकारी (स.क.), आभा सिंह, सना फातिमा के विकास खण्ड सरोजनीनगर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva